Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहम इजरायल पर अत्याचार करने वालों के विरोध में खड़े है -...

हम इजरायल पर अत्याचार करने वालों के विरोध में खड़े है – गर्वनर उड़ीसा


अयोध्या। हम इजरायल के साथ नही उसके ऊपर अत्याचार करने वालों के विरोध में खड़े है। हम उन सब के विरोध में है उन सब को समाप्त करना चाहते है। जो विश्व की सुन्दरता , माधुर्य ,श्रंगांर को छीनना चाहता है। उक्त बातें उड़ीसा के गर्वनर गणेशी लाल ने अयोध्या की रामलीला के उद्घाटन के दौरान कही।

 

 उन्होनें आगे कहा कि यह जो भव्य और दिव्य मंदिर बनकर खड़ा होगा और जिसका 22 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री जी उद्घाटन करने वाले हैं। यह पूरे विश्व को प्रकाशमान करने के लिए है। 8 साल पूर्व जब प्रधानमंत्री संसद पहुंचे तो उन्होने अपने मस्तक से वहां नमन किया। ऐसा इसलिए कि यह पृथ्वी आदि शक्ति स्वरूपा है। ये मेरी माता है। और इसलिए माता के उपर कोई कष्ट नही आने दूंगा। देश के प्रधानमंत्री ने यही शपथ लिया था। ऐसा लगता है जैसे फिर से किसी विवेकानंद ने जन्म लिया है। फिर से कोई शिवा भारत में उपस्थित हुआ है। फिर से कोई राम पैदा हुआ है राम का भक्त पैदा हुआ है। राम का प्रिय पैदा हुआ है राम का दीवाना परवाना मस्ताना पैदा हुआ है जो पूरे विश्व को एक करने के लिए चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments