Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षक के बताए मार्ग पर चलकर हम प्राप्त करते है अपने लक्ष्य...

शिक्षक के बताए मार्ग पर चलकर हम प्राप्त करते है अपने लक्ष्य को : वेद गुप्ता


◆ भाजपा कार्यालय में शिक्षको को किया गया सम्मानित


अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षको को सम्मानित किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हमें चलने के लिए सही मार्ग बताते है। जिस पर चलते हुए छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

                  उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। वह हमें शिक्षा देने के साथ सही व गलत के बीच अंतर को बताते है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक अच्छे गुरु का साथ हमारे भीतर आत्मविश्वास का संचार करता है। हमारी क्षमता व योग्यता में वृद्धि शिक्षक करता है। गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता बताता है, हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर गुरु ले जाता है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने छात्र को बौद्धिक, समाजिक, भावनात्मक व नैतिक रुप में विकसित होने में मद्द करता है। अच्छे गुरु का साथ किसी को भी जीवन पथ पर शीर्ष व अपेक्षित स्थान पर पहुंचने में सहायक होता है। सम्मानित होने वाले शिक्षको में आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह, पिठला इंटर कालेज के प्रवक्ता गोपाल जी, अक्षवेश्वर प्रसाद दूबे, डा रजींत सिंह, अशोक कुमार राही, अनिल मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, प्रेम जी आनंद, अनूप सिंह, रितेश जायसवाल, सुनील कुमार त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, कौशलकेश गुप्ता डा कनक बिहारी पाठक शामिल रहे। मौक पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, संजय निषाद सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments