Friday, March 6, 2026
HomeNewsराम कथा थीम पर जल्द अयोध्या में दिखेंगी मोम निर्मित कलाकृतियां

राम कथा थीम पर जल्द अयोध्या में दिखेंगी मोम निर्मित कलाकृतियां


रामायण वैक्स म्यूजिएम का हुआ भूमि पूजन


अयोध्या। अयोध्या में जल्द वैक्स म्यूजिएम खुलने वाला है। राम कथा थीम पर आधारित म्यूजिएम में मोम द्वारा बनाए गए पुतले स्थापित होगे। आने वाले छः माह में श्रृद्धालु इन पुतलों को देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए 2.5 एकड जमीन आवंटित की है। शनिवार को भूमि पूजन किया गया है। केरल के अर्टिस्ट द्वारा म्यूजिम बनाया जा रहा है।

            म्यूजिएम को केरल के वैक्स आर्टिस्ट सुनील कण्डलु ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले म्यूजियम में रामायण पर आधारित सभी कलाकृतियां रहेगी और इस म्यूजियम का नाम रामायण वैक्स म्यूजियम होगा। मूर्ति अलग-अलग मटैरियल से बनाए जाते है। लेकिन मोम से बनी मूर्तियों में बॉल तथा कपडे़ ओरिजिनल होते है। मूर्तियों के साथ फोटो लेने पर वह ओरिलिनल लगती है। अभी देश में उनके तीन म्यूजिएम महाराष्ट्र, गोवा तथा त्रिवेन्द्रम में है। 6 माह में यह बन कर तैयार हो जाएगा। प्रारम्भ में 40 से 45 मॉडल रहेंगे। 2 साल में इनकी संख्या 100 की जाएगी। इसके साथ ही म्यूजिएम में इंटरटेंमेंट की कुछ ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जिससे आने वाले व्यक्ति यहां समय व्यतीत कर सके। अयोध्या में म्यूजियम बनना गौरव की बात है। प्रोजेक्ट को पास करने के लिए प्रशासन को धन्यवाद।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकार अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर रही है। अयोध्या आने के बाद आगंतुक को आध्यात्मिकता के साथ पर्यटन का अनुभव प्राप्त हो सके। अयोध्या आने वाला श्रृद्धालुओं एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर जाए। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा अयोध्या को विश्व की सबसे सुन्दर नगरी बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कृत संकल्पित है। सड़कों के विकास से लेकर पर्यटन की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही है। अयोध्या त्रेतायुगीन वैभव को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

भूमि पूजन के अवसर पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments