इस परियोजना को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा के अनुसार, पहले चरण में सात वार्डों में 24×7 पेयजल आपूर्ति का कार्य अंतिम चरण में है। अवधपुरी के दो वार्डों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाल गंगाधर तिलक जैसे अन्य वार्डों में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। परियोजना के दूसरे चरण में अयोध्या धाम के नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों को शामिल किया गया है। इस चरण में कार्य तेजी से चल रहा है और अगस्त 2025 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि यह अयोध्या के हर घर में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी।
अब न तो घरों में पानी की टंकी लगाने की जरूरत होगी, न ही घड़ा या आरओ सिस्टम की। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के तहत पानी की गुणवत्ता इतनी उच्च होगी कि इसे सीधे नल से गिलास में लेकर पिया जा सकेगा। इसे ड्रिंक फ्रॉम टैप की सुविधा के रूप में देखा जा सकता है, जो अयोध्या के लिए एक क्रांतिकारी कदम है।
नगर आयुक्त ने संतोष कुमार शर्मा द्वारा अमानीगंज जलकल में स्थापित कमांड सेंटर में जलनिगम,जलकल के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद अयोध्या जलकल, अमानीगंज परिसर स्थित 24Û7 जलापूर्ति हेतु स्थापित स्काडा (SCADA & Supervisory Control and Data Acquisition) प्रणाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त तकनीकी सिस्टम की कार्यप्रणाली, जल आपूर्ति की निगरानी व्यवस्था एवं संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अवधपुरी के पार्क में स्थापित बूस्टर पंप हाउस का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने जालपा कालोनी के घरों पर अमृत 2.0 के 24X7 योजना के अंतर्गत यूजर इंड पर जाकर घरेलू वाटर सप्लाई का प्रेशर चेक किया गया। वहीं लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किया।