Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा की मासिक बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर हुई चर्चा

सपा की मासिक बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर हुई चर्चा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक में मततदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय ने कहा कि जिनको वोटर लिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। वह घर घर जाकर वोट बढ़ाने का काम करें। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। सभी सेक्टर प्रभारी अपने बूथ प्रभारी से मिलकर वोटर लिस्ट चेक करके जिनका वोटर लिस्ट में नाम ना हो उनके बढ़ाने का काम करेंगे।
महासचिव हामिद जफर मीसम ने सभी जोन प्रभारी से कहा आप लोग सभी सेक्टर प्रभारी के क्षेत्र में जाकर सभी सेक्टर प्रभारियों को साथ लेकर बूथ प्रभारी से मिलकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने में सहयोग करेंगे , बैठक समाप्ति पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू व महानगर अध्यक्ष महिला सभा अपर्णा जयसवाल, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष राजकपूर बौद्ध का माला पहनाकर पूर्व मंत्री व महानगर अध्यक्ष ने स्वागत किया। मौके पर महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव उपाध्यक्ष श्री चंद यादव रियाज अहमद टेनि, राकेश पांडे, नागेश्वर नाथ कोरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments