Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी में पार्किंग स्थल पर निर्धारित वेशभूषा में तैनात होंगे वालंटियर

रामनवमी में पार्किंग स्थल पर निर्धारित वेशभूषा में तैनात होंगे वालंटियर

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी रामनवमी मेले की तैयारियों के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्फटिकशिला आश्रम के पास स्थित पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पार्किंग के सम्पूर्ण परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त मात्रा में वालंटियर तैनात करने के निर्देश दिये। जिससे कि पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जा सके। सभी वालंटियर की वेशभूषा भी निर्धारित करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने कहा कि इस पार्किंग स्थल में मेले के दौरान गोरखपुर ,बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को वरीयता दी जाय तथा लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को 14 कोसी मार्ग पर उदया चौराहे के समीप बनायी गयी पार्किंग में वाहनों को पार्क कराया जाय।
अधिकारियों ने रामपथ, भक्तिपथ सहित अन्य विभिन्न स्थलों एवं हनुमानगढ़ी में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने सम्बंधित को समयान्तर्गत मेले सम्बंधी समस्त कार्यवाही तथा आगामी समय में गर्मी के दृष्टिगत सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक टै्रफिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments