Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या घोष वादन के साथ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, लता चौक से श्रीराम...

घोष वादन के साथ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, लता चौक से श्रीराम मंदिर तक पहुंचा कारवां

0

अयोध्या। दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने रविवार को अयोध्या में घोष वादन और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राम की पैड़ी स्थित लता चौक से हुई, जहां से स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए आगे बढ़े।

पथ संचलन राम पथ से होता हुआ हनुमानगढ़ी मार्ग के रास्ते श्रीराम मंदिर गेट तक पहुंचा। पूरे मार्ग में घोष वादन की ध्वनि सुनाई देती रही। स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में शामिल हुए और निर्धारित क्रम में मार्च करते रहे। मार्ग में स्थानीय लोगों ने संचलन को देखा।

श्रीराम मंदिर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने भगवान राम लला के समक्ष घोष वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकता और अनुशासन का प्रदर्शन किया गया।

संघ पदाधिकारी गोपाल राव ने कहा कि पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संगठनात्मक मूल्यों का संदेश दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में संगठन भावना और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। आयोजन में दिल्ली प्रांत से आए स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version