Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

0

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस मौके पर फायर स्टेशन, स्टेज-एक परिसर में दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा श्रमिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का आनंद लिया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्री परिदा ने उपस्थित जनों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और उत्कृष्टता बनाए रखना ही सभी का प्रमुख दायित्व है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version