Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व सनातन महासंघ ने स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला

विश्व सनातन महासंघ ने स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला

अयोध्या। विश्व सनातन महासंघ द्वारा लता मंगेशकर चौक अयोध्या में स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह के नेतृत्व में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह ने कहा कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामायण का अपमान किया है। उन्होंने भगवान राम का और रामचरितमानस का अपमान किया है उनके विरुद्ध रासुका का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्या की अगर औकात है तो दूसरे धर्म के ग्रंथों पर टीका टिप्पणी करके देख ले। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी हेमंत शुक्ला, संदीप सिंह, रितेश सिंह गौड़, अवनीश शुक्ला, रमेश पांडे,सौरभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, चाहत भाई और कपिल मुनि दुबे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments