Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधर्मांतरण के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल

धर्मांतरण के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल


अयोध्या। कारसेवक पुरम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने ऐलान किया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पूरे देश में धर्मांतरण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ मुसलमान और 5 करोड़ ईसाई हैं, जो मूल रूप से हिंदू थे।, इनके पूर्वज हिंदू थे, इसलिए उनकी ‘घर वापसी’ होनी ही चाहिए।

नीरज दौनेरिया ने स्पष्ट किया कि संगठन ऐसा वातावरण बना रहा है, जिससे स्वेच्छा से धर्मांतरण कर चुके लोग फिर से हिंदू धर्म में लौट सकें। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के आसपास 10–15 गांवों में ईसाई धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं, जिनकी पूरी सूची तैयार की जा रही है। समय आने पर सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लव जिहाद हिंदू धर्म पर सीधा आघात है और इसे कानूनन अपराध घोषित किया जाना चाहिए। यह सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसके पीछे संगठित रैकेट काम कर रहे हैं। ईसाई धर्मांतरण और लव जिहाद दोनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

प्रेसवार्ता में उन्होंने दोहराया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज के बीच जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जो लोग संपर्क में आ रहे हैं, वे स्वेच्छा से अपनी वापसी कर रहे हैं। उनका कहना था कि संगठन केवल ‘चिंतन और समायोजन’ का कार्य कर रहा है, ताकि हिंदू समाज अपनी जड़ों से जुड़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments