अयोध्या। अयोध्या में चल रही बाक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ विशेष आम सभा की बैठक (स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग) सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अयोध्या के विशाल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। विशाल गुप्ता एम.आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या के निदेशक और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र हैं। अभी तक वे संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व निर्वहन कर रहे थे।



