Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह- बचाव ही सबसे...

बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह- बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

अयोध्या। बारिश, गर्मी और उमस के बीच मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शहर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच देवकाली स्थित डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है और बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।

डॉ. आशीष कुमार सिंह के मुताबिक वायरल फीवर में तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर लापरवाही न बरतते हुए चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। भोजन में मौसमी फल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मददगार हो सकता है। घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, ताकि डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को पनपने का अवसर न मिले।

डॉ. सिंह ने लोगों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनने और संभव हो तो पूरी बांह के कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज एसी या पंखे की सीधी हवा से भी बचना चाहिए।

बीमार होने पर शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए ओआरएस और नारियल पानी लेने की सलाह दी। उन्होंने हल्का और सुपाच्य भोजन करने, पर्याप्त आराम करने तथा बाहर मिलने वाले पैकेज्ड जूस से परहेज करने को कहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments