Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले के प्रतिष्ठित ठेकेदार रहे विंध्याचल सिंह का आकस्मिक निधन

जिले के प्रतिष्ठित ठेकेदार रहे विंध्याचल सिंह का आकस्मिक निधन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख भियांव के पिता विंध्याचल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दुलहूपुर निवासी 70 वर्षीय विंध्याचल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जिनका  बुधवार को चहोड़ा घाट पर सैकड़ो सियासी व सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के प्रधान से लेकर जिलापंचायत तक लंबे राजनैतिक सफर के बीच विंध्याचल सिंह अपनी सरलता के कारण काफी लोकप्रिय रहे। महात्मा गोविंद साहब इंटर कालेज के प्रबन्धक रहे स्व. विंध्याचल सिंह बीते एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। बुधवार को लखनऊ इलाज से वापसी के बाद उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। जिन के निधन की खबर सुनते ही उन के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। विंध्याचल सिंह अपने पीछे तीन पुत्रियां व एक पुत्र समेत पत्नी बहु व दो पौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के करीबी माने जाने वाले विंध्याचल सिंह समाजवादी राजनीति से लंबे समय तक जुड़े रहे। अपने जीवन काल में अपनी राजनीतिक रसूख का लोहा उन्होंने उस समय मनवाया जब उन्होंने अपने इकलौते पुत्र गौरव सिंह को निर्विरोध ब्लाक भियांव का प्रमुख बनवाया और अपनी राजनैतिक विरासत अपने पुत्र को सौंप दी। सियासत के अलावा स्व.सिंह का शुमार जिले के बड़े ठेकेदारों  में होता था। उन के निधन पर पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा, भाजपा नेता मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुभाष राय, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, धर्मेंद्र यादव,रिंकू उपाधयाय समेत तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments