Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं, खंड विकास अधिकारी ने किया...

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं, खंड विकास अधिकारी ने किया समाधान

आलापुर अंबेडकरनगर । विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत के मखदूमपुर एवं हरदिहा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गई। इस चौपाल में सैकड़ों ग्रामाणी उपस्थित रहे। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, मनरेगा, पशुपालन के साथ कृषि तकनीकी पर विशेष सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजमन ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमलता ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी रामजीत यादव पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक व अन्य कर्मचारी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments