Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, हंगामे के बाद पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया...

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, हंगामे के बाद पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जलालपुर–रामगढ़ मार्ग से नगपुर जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का मामला सामने आने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध बढ़ता देख लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर दोबारा दुरुस्त कराया।
यह मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील था। इसी रास्ते पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पताल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। साथ ही दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन भी इसी सड़क से होता है। खराब सड़क के कारण राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हाल ही में पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढायुक्त सड़क की मरम्मत शुरू कराई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। नई बिछाई गई परत कुछ ही समय में उखड़ने लगी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।
शिकायत मिलने पर विभाग के जेई अमितेश कुमार मौके पर पहुंचे और कार्य की जांच की। उन्होंने खामियां पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और जहां-जहां गिट्टी उखड़ गई थी, वहां दोबारा सही तरीके से कार्य कराने के निर्देश दिए। जेई ने बताया कि सड़क को अब मानक के अनुरूप मजबूत बनाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments