Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश लदी पिकअप को ग्रामीणों...

गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम परतूपुर बगिया में रविवार सुबह गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंशों से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इटहिया निवासी पूर्व प्रधान जिलाजीत सिंह फौजी व उनके साथियों ने सुबह लगभग साढ़े पांच बजे इस पिकअप को घेरकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय सिंह व कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह ने पिकअप को चालक सहित कब्जे में ले लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आमोद कुमार पुत्र रामदयाल निवासी भीटी खोरिया थाना खजनी, जनपद गोरखपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह मोलनापुर, थाना राजेसुल्तानपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मिठ्ठू लाल के साथ मिलकर गोवंश की तस्करी करता था।

पुलिस ने दोनों गोवंशों सहित पिकअप को थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया, अंगद उपाध्याय, दयाराम, संदीप सिंह, दुर्गा, वशिष्ठ सिंह, बयान सिंह, बिक्की सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि गोकशी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments