Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्युत चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने लाईनमैन की पिटाई, थाना कैंट में...

विद्युत चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने लाईनमैन की पिटाई, थाना कैंट में मुकदमा दर्ज

अयोध्या। विद्युत चेकिंग के दौरान लाईनमैन की पिटाई करने का आरोप ग्रामीणों पर लगा है। घटना थाना कैंट के ताजपुर कोडरा गांव की है। पुलिस ने मामले में धारा 147, 332, 353, 307, 504, 506 के तहतमुकदमा पंजीकृत करके कारवाई प्रारम्भ कर दी है। वहीं घटनास्थल से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विद्युत विभाग में संविदाकर्मी प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह अन्य संविदकर्मी जग प्रकाश, सूरज श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र के साथ राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे। इस दौरान मो अशरफ कल्लू जिसका कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया था। वह अपने पुत्र अरबाज उर्फ रजा, मो सैफ अली, मो शाबिर, मो अफजल के साथ आया तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि इस दौरान गांव के लोगो को आता देखकर यह लोग भागने लगे जिसमें कल्लू उचाई से गिर गया तथा उसके पैर में चोट आ गयी। जेई अमरदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में थाना कैंट में तहरीर दी गयी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments