Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्रामोद्योग विभाग ने किया निःशुल्क टूल किट का वितरण

ग्रामोद्योग विभाग ने किया निःशुल्क टूल किट का वितरण


अयोध्या । उप्र माटीकला बोर्ड एवं जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय बड़ी देवकाली मन्दिर बेनीगंज रोड अयोध्या में टूल किट्स योजना के अन्तर्गत महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने निःशुल्क टूल किट्स का वितरण किया गया। जिसमें जनपद अयोध्या में माटीकला टूल किट्स विद्युत चालित चाक में 40, माटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन में 08 व पापकार्न मेकिंग मशीन 10 का वितरण किया गया। इसी तरह जनपद अम्बेडकनगर में माटीकला टूल किट्स विद्युत चालित चाक में 60, जनपद सुल्तानपुर में माटीकला टूल किट्स विद्युत चालित चाक में 40, जनपद अमेठी में माटीकला टूल किट्स विद्युत चालित चाक में 30, जनपद बाराबंकी माटीकला टूल किट्स विद्युत चालित चाक में 40 का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकेश सिंह पूर्व अध्यक्ष साकेत महाविद्यालय अयोध्या, राकेश दुबे जिला  परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, कमलेश कुमार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अम्बेडकरनगर, सरिता द्विवेदी प्रभारी फाइन आर्ट्स एवं रीमा सिंह असिस्टेन्ट प्रोफेसर अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के साथ-साथ कार्यालय के कर्मचारियों उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments