Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव  की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ,अन्य अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसैनपुर शकरवारी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विभागों के आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन,सामुदायिक शौचालय तथा आदि योजना के बारे में जानकारी लिया गया।उन्होंने सामुदायिक शौचालय के बारे में पूछताछ किया कि समुदाय शौचालय खुलता है कि बंद रहता है। साथ ही साथ पंचायत भवन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ किया गया। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि हम सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भोजन के बारे में, ड्रेस के बारे में पूछताछ किया गया। बच्चों द्वारा सकारात्मक उत्तर दिया गया। इस दौरान मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments