Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गुरूवार को होगा विकास महोत्सव का समापन

गुरूवार को होगा विकास महोत्सव का समापन

0
ayodhya samachar

◆ व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे नगर विधायक, महापौर करेंगे समापन


अयोध्या। केन्द्र सरकार के दस तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकास महोत्सव का गुरूवार को समापन होगा। गुरूवार को व्यापारी, उद्यमी व युवा सम्मेलन में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहेंगे। समापन सत्र में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारीकृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि तीन दिवसीय उत्सव समारोह के तीसरे दिन 27 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे से सरकार द्वारा युवाओं, व्यापारियों तथा हस्तशिल्पियों के हित में संचालित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। 11 बजे मा0 सदर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा युवा/व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुंभ 2025 पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। सम्मेलन को नगर विधायक द्वारा सम्बोधित किया जाएगा।

द्वितीय सत्र महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष होगा। दोपहर 02 बजे से मिशन शक्ति के सम्बंध में जानकारी प्रस्तुत करते हुये उपलब्धियों से अवगत कराया जायेगा। तत्पश्चात महिला आत्मरक्षा के सम्बंध में सरकार के प्रयासों तथा उपलब्ध सुविधाओं का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। 3 बजे से महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति में कन्या सुमंगला योजना तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास के माध्यम से संचालित अन्य योजनाओं से सम्बंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। महापौर अयोध्या द्वारा मेले का समापन किया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version