◆ विगत 10 वर्षों में देश ने असीमित उपलब्धियों का किया साक्षात्कार – रितेश पाण्डेय
◆ पीएम मोदी के नेतृत्व में गढे़ गए सफलता ने नित नए आयाम – खब्बू तिवारी
अयोध्या। अम्बेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र के हैदरगंज बाजार धोबना चौराहे पर विजय संकल्प रैली का आयोजन किया । पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के संयोजन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रत्याशी व अम्बेडकर नगर सांसद रितेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, आलोक सिंह रोहित ने रैली को सम्बोधित किया।




