Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशक्ति प्रर्दशन का पर्याय बनी विजय संकल्प रैली, पूर्व विधायक खब्बू के...

शक्ति प्रर्दशन का पर्याय बनी विजय संकल्प रैली, पूर्व विधायक खब्बू के संयोजन में हुआ आयोजन


◆ विगत 10 वर्षों में देश ने असीमित उपलब्धियों का किया साक्षात्कार – रितेश पाण्डेय


◆ पीएम मोदी के नेतृत्व में गढे़ गए सफलता ने नित नए आयाम – खब्बू तिवारी


अयोध्या। अम्बेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र के हैदरगंज बाजार धोबना चौराहे पर विजय संकल्प रैली का आयोजन किया । पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के संयोजन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रत्याशी व अम्बेडकर नगर सांसद रितेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, आलोक सिंह रोहित ने रैली को सम्बोधित किया।

सांसद व प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य सुरक्षित है। आज जब प्रधानमंत्री बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है। विगत 10 वर्षों में देश न असीमित उपलब्धियों का साक्षात्कार किया है। उसे कुछ शब्दों में नही कहा जा सकता है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित, दबे-कुचले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया गया है।

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि बीते दस वर्षों में देश की जनता ने मोदी की गारंटी को घर- घर पहुंचते देखा है। इन गारंटीयों के बल पर करोड़ो लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आते देखा है। उनके नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में सफलता ने नित नए आयाम गढे़ गए है। अयोध्या से फोरलेन के माध्यम से अम्बेडकर नगर की कनेक्टिविटी की गई। योजनाओं के माध्यम से सभी पात्र का कल्याण किया गया। इस बार जनता विकास और कल्याणकारी योजनाओं के कारण स्वंय ही चुनाव लड़वा रही है। देश में चार जून को भगवा लहराने का मन देश की जनता ने बना लिया है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने महान लोकातांत्रिक व संवैधानिक परम्पराओं के साथ-साथ देश ने सांस्कृतिक विरासत का सम्मान देखा है। अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने पांच सौ वर्षों के कलंक को हटते देखा है। भारत के मान बिंदुओं को विश्व पटल पर स्थापित होते देखा है। आलोक सिंह रोहित ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ  विकसित भारत की गारंटी दी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments