Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मथुरा हादसे के बाद अयोध्या में सतर्कता, नाविकों को दिए गए सुरक्षा...

मथुरा हादसे के बाद अयोध्या में सतर्कता, नाविकों को दिए गए सुरक्षा निर्देश

0
22

अयोध्या। मथुरा में हाल ही में हुए नाव हादसे के बाद अयोध्या में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नाविकों व मल्लाहों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक आयोजित कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने थाना कोतवाली अयोध्या के नयाघाट और थाना कैन्ट क्षेत्र के गुप्तार घाट पर स्थानीय नाविकों के साथ बैठक कर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। बैठक में नावों का अनिवार्य पंजीकरण कराने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नावों में रस्सा, लाइफ रिंग और इमरजेंसी किट जैसे जीवन रक्षक उपकरण रखने के निर्देश दिए गए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गोष्ठी में करीब 50 से 60 नाविकों व मल्लाहों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि, कोतवाली अयोध्या, थाना कैन्ट के अधिकारी, जल पुलिस प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here