जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक मदरसे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद चर्चा में है। वीडियो में कथित तौर पर एक मौलाना छात्र से सिर दबवाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
अभिभावक बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के उद्देश्य से विद्यालयों और मदरसों में भेजते हैं। ऐसे में शिक्षकों और संस्थान के जिम्मेदार लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों की गरिमा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
इधर, कुछ लोगों ने संबंधित मदरसे की शैक्षणिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता, उसके बनाए जाने के समय और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।