Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा के कार्यक्रम में पार्टी की पट्टिका पहने सफाई कर्मचारी का वीडियो...

भाजपा के कार्यक्रम में पार्टी की पट्टिका पहने सफाई कर्मचारी का वीडियो वायरल


अम्बेडकर नगर। सरकारी कर्मचारियों का भाजपा के निजी कार्यक्रमों में जाने का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफाई कर्मचारी द्वारा भाजपा द्वारा आयोजित एक निजी कार्यक्रम में जाकर पार्टी का पट्टीका पहने हुए है। दो दिन  पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लिपिक को निलंबित कर दिया गया था।

लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही जहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है तो वहीं लगातार पार्टियों द्वारा सदस्यता ग्रहण कराने का बड़ा अभियान चल रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सहित लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया जा रहा है।

रविवार को टांडा क्षेत्र में एक महिला प्रधान जो की बसावनपुर ग्राम सभा की है तो वहीं इनके पति बगल के ही प्यारेपुर ग्राम सभा में सफाई कर्मी के रूप में तैनात है। भाजपा के कार्यक्रम में प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए सफाई कर्मी महेश को भी गले में पट्टीका पहनाकर कर शामिल किया गया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, अब देखना है कि जिला प्रशासन वायरल वीडियो पर क्या कार्यवाही करता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments