Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी पर युवकों के दो गुटो में मारपीट का वीडियो...

राम की पैड़ी पर युवकों के दो गुटो में मारपीट का वीडियो वायरल

अयोध्या। सोशल मीडिया पर युवकों को दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल साईट पर वायरल हो जा रहा है। युवकों के दोनो गुट राम की पैड़ी में पयर्टकों व श्रद्धालुओं की फोटो खींचने तथा बच्चों का बैट्री मिनी गाड़ी चलाने का कार्य करते है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है तथा जांच कर रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे है। वहीं राम की पैड़ी स्नान करने वाले दूर से इस मारपीट को देखते रहते है। इनमें से कुछ अपने कैमरों में घटना को रिकार्ड करते नजर आ रहे है। कुछ देर मारपीट होने के बाद स्थानीय लोग युवकों को अलग करते दिखाई दे रहे है। मारपीट के दौरान मौके पर राम की पैड़ी में पुलिस नहीं दिखाई दे रही है। जबकि रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम की पैड़ी पर आते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments