Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बाइक संग शातिर गिरफ्तार

चोरी की बाइक संग शातिर गिरफ्तार


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जिले में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जैतपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते 16 फरवरी को जगपत पुत्र भगवान दास निवासी शिवपाल, थाना जैतपुर ने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। रात में अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चौराजी मुस्कुराईं किमी-83 स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरजीत उर्फ खल्ले पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सेहरी, थाना जैतपुर, बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही जैतपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जलालपुर थाना में भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments