Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपराष्ट्रपति शुक्रवार को रामलला का करेंगे दर्शन

उपराष्ट्रपति शुक्रवार को रामलला का करेंगे दर्शन


अयोध्या। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शुक्रवार को अयोध्या में एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान वे श्रीराम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, कुबेर टीला में दर्शन करेंगे और सरयू घाट पर आरती में सम्मिलित होंगे। जिला प्रशासन ने उनके आने को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मजिस्ट्रेटों व कार्मिकों की ड्युटी लगायी गयी है। ड्युटी स्थलों में महर्षि बाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या, वीवीआईपी फ्लीट, एयरपोर्ट पर स्थापित ग्रीन रूम, सेफ हाउस, हनुमानगढ़ी मंदिर, सरयू आरती स्थल, सरयू अतिथिगृह, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, कुबेर टीला, स्वीस कॉटेज-1 श्रीराम जन्मभूमि परिसर आदि स्थलों पर लगायी गयी है। जिला मजिस्ट्रेट श्री नितीश कुमार ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं नगरीय क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ग्रामीण क्षेत्रों की कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा के प्रभारी होंगे। नगर मजिस्ट्रेट/रेजीडेंट मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व सम्बंधित क्षेत्राधिकारी जनपद अयोध्या अपने-अपने सम्पूर्ण आवंटित क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं सभी सम्बंधितों से आवश्यक समन्वय कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments