Friday, July 24, 2026
HomeNewsदेशविहिप के मंदिर व अर्चक पुरोहित सम्पर्क प्रमुख ने थाने विभाग में...

विहिप के मंदिर व अर्चक पुरोहित सम्पर्क प्रमुख ने थाने विभाग में किया प्रवास

मुम्बई। विहिप मंदिर एवं अर्चक पुरोहित सम्पर्क आयाम के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख अनिल सांबरे ने दो दिवसीय प्रवास थाने विभाग में किया। जहां उन्होंने मुम्बई के आसपास के रहने वाले मूर्तिकारों व मंदिरों में काम करने वाले पुजारी तथा गौसेवको से भेंट किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गिरीश भाई सत्रा के आवास पर भी वह पहुंचे। वहां उनकी वृद्ध माताजी का हालचाल लेने के साथ परिवारी जनों से भेंट किया। इस कार्यक्रम में राजकुमार भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments