Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जलालपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने जाना...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जलालपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने जाना योग का महत्व

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जलालपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रमों में योग के विविध आसनों का प्रदर्शन किया गया और प्रतिभागियों ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर विचार साझा किए।

इसी क्रम में जलालपुर के नरेंद्र इंटर कॉलेज में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर ही नहीं, मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, अमित मद्धेशिया, सतनाम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझने व अपनाने का संदेश दिया। इसी प्रकार कटका थाना परिसर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें थाना अध्यक्ष प्रेमचंद के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि “योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।”योग दिवस के अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश प्रसारित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments