Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुलायम सिंह यादव की जयंती पर हुए विविध आयोजन

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हुए विविध आयोजन


अयोध्या। सपा संस्थापक, पूर्व  सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

 पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष के साथ सपाईयों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर फल वितरण किया। चौक में मिष्ठान वितरण किया गया। पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन का आयोजन भी किया गया। कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। दोपहर में शहर के बड़ी बुआ यतीम खाना में बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

पार्टी कार्यालय गोष्ठी की शुरूआत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीति में एक ऐसे नेता थे जिनका सम्मान सभी राजनीतिक दलों के लोग करते थे। उन्होंने बताया कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का जो संकल्प उन्होंने लिया था उसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सदियों में एक बार पैदा होते हैं। उन्होंने अपनी कार्य क्षमता से युवाओं को प्रेरणा दी है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी उन्होंने किसान मजदूर दलित गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई।

शहीद भवन में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह सदैव गरीबों नौजवान दलित किसान की लड़ाई को लड़ी है और उन्हें न्याय दिलाया है इस दौरान गरीबों को फल वितरण से लेकर कंबल वितरण तक का कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजनों में जिला महासचिव बख्तियार खान, आकिब खान, ओरौनी पासवान, शावेज़ जाफरी जे. पी यादव, मोहम्मद अली, रिजवान खान, अंबुजनिधि कन्नौजिया, अजय वर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, कैलाश कोरी, डॉ. घनश्याम यादव, राम अंजोर यादव, इश्तियाक खान,राम भवन यादव,अंसार अहमद,शोएब खान, मोहम्मद असलम, वसी हैदर गुड्डू, अरविंद कोरी राजकुमारी, अंगद यादव, अशोक यादव, मंशाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments