अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 30 दिसंबर को अयोध्या को कई बड़ी सौगात दी गई थी। धर्मनगरी आने वाले सभी मार्गो को लगातार बेहतर करने के साथ हवाई मार्ग से कई राज्यों से भी जोड़ दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद आने वाले राम भक्तों को आवगमन में असुविधा न हो इसके लिए वंदेभारत जैसी लग्जरी ट्रेन की सौगात भी पीएम मोदी द्वारा दिया गया था।

ट्रेन का लगातार संचालन 4 जनवरी से होना तय हुआ था। गुरुवार की सुबह 06.10 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के लिए रवाना हुई। कानपुर सेंट्रल, लखनऊ के रास्ते अयोध्या दोपहर 2.30 पर अयोध्या कैंट पहुंची। 50 मिनट के क्लीनिंग स्टॉप के बाद यह ट्रेन पुनः 3.20 पर आनंद विहार टर्मिनल के लिए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या की पहली वंदेभारत ट्रेन रवाना हो गयी।



