Friday, March 6, 2026
HomeNewsअयोध्या से दिल्ली जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस - लल्लू सिंह

अयोध्या से दिल्ली जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस – लल्लू सिंह

अयोध्या। अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। साथ ही रेल मार्ग से पूरे देश से अयोध्या को जोड़ा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या के लिए ट्रेनें उपलब्ध हो सकेंगी। जिसके लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। नई ट्रेनें भी चलाई जाएगी।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूरे देश से श्रृद्धालु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या आना चाहते है। जिसको लेकर पूरे अयोध्या की कनेक्टीविटी के लिए सरकार काम कर रही है। अयोध्या का इंटर नेशनल हवाई अड्डा बन कर तैयार है। अयोध्या आने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। रेल से आवागमन में जल्द ही अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत का संचालन प्रारम्भ होगा। दिल्ली से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच का नया एडिशन लगेगा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। जिससे पूरे देश से किसी भी श्रद्धालु को अयोध्या आने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आये। नई ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। आध्यत्मिक नगरी अयोध्या जल्द ही अपने पूर्ण वैभव के स्वरूप में विश्व मानचित्र में दिखाई देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments