अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर की लाइब्रेरी में शनिवार को वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती ट्विंकल झा पत्नी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ संवाद बैठक की।
बैठक में उन्होंने पुलिस परिवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं को वामा वॉलंटियर्स के रूप में जुड़कर पुलिस परिवारों की सेवा और सहयोग में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
संवाद के दौरान पुलिस लाइन में निवासरत महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं। श्रीमती झा ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही महिलाओं से सुझाव लेकर भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।
महिलाओं ने खुलकर अपने विचार साझा किए और इस पहल के लिए वामा सारथी अध्यक्षा का आभार जताया