जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर स्थित मदरसा करामतिया में सी एच सी नगपुर अधीक्षक के नेतृत्व में 73 हज यात्रियों को टीका लगा। उन्हें यात्रा के बाबत जागरुक किया गया। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षित कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर स्थित मदरसा करामतिया में 73 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। इसमें 44 पुरूष और 29 महिलाएं शामिल रहीं।टीका लगाने के साथ ही पोलियो की खुराक भी दी गई।60 वर्ष से अधिक आयु वाले हज यात्रियों को इंफ्लुएंजा का टीका लगाया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ मोहम्मद यूनुस ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि हज यात्रा के दौरान पूरी सजगता बरतनी होगी।नियम कानून का अच्छे ढ़ंग से पालन करना होगा। यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल सम्बंधित को इसकी जानकारी दें। स्वयं कोई निर्णय न लें। टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉ रमा वर्मा, डॉ संग्राम, फर्मासिस्ट मनोज यादव,स्टाफ नर्स सोनी कुमारी, तमन्ना आज़मी,नेत्र परीक्षण अधिकारी तहज़ीब हैदर,रिंकी मौर्या,शमीम अहमद, सतीश कुमार का मौलाना नजीबुल्लाह , मोहम्मद आसिफ, मुदस्सर नूर, मोहम्मद अनवर,रूखसार अहमद, मास्टर इसरार अहमद,हाजी मोहम्मद आरिफ, मास्टर कफील,सिराजुद्दीन महतो आदि ने सहयोग किया।