अयोध्या। शहरवासियों को आधुनिक शॉपिंग का नया अनुभव देने के लिए नाका चुंगी स्थित नवरंग प्लाज़ा बिल्डिंग में वी बाजार मॉल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि राममूर्ति सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शशिभान सिंह गुज्जू भैया और जनौरा के पूर्व पार्षद राकेश सिंह भी मौजूद रहे। मैनेजर पुनीत त्रिपाठी ने बताया कि वी बाजार के देशभर में 93 शहरों में 105 स्टोर संचालित हो रहे हैं और अब अयोध्या में भी इसकी एक नई शाखा शुरू हुई है। शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर दिए गए हैं—999 रुपये की खरीदारी पर डबल बेड शीट मुफ्त, साथ ही कपड़ों और अन्य वस्तुओं पर डिस्काउंट भी उपलब्ध है। मॉल प्रबंधन ने बताया कि यहाँ उपलब्ध सभी उत्पादों की क्वालिटी और किफायती दाम पर विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि ग्राहक बेहतर शॉपिंग अनुभव प्राप्त कर सकें। उद्घाटन समारोह में मॉल के एमडी राघव अग्रवाल, सीएमडी हेमंत अग्रवाल, रिटेल हेड आलोक कुमार सहित राजेंद्र सिंह काका, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, भाग्य नारायण, सूर्यकुमार तिवारी व धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।