Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अमृत काल में उत्तर प्रदेश विकास का अग्रदूत : वेद प्रकाश गुप्ता

अमृत काल में उत्तर प्रदेश विकास का अग्रदूत : वेद प्रकाश गुप्ता

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर गुरुवार को हुई चर्चा में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि “अमृत काल” में प्रवेश कर चुका भारत अब एक ऐसे राष्ट्र का स्वप्न देख रहा है, जहाँ हर नागरिक सुरक्षित, स्वावलंबी, शिक्षित, स्वस्थ और गर्वित हो।

विधानसभा की कार्यवाही 13 अगस्त सुबह 11 बजे से लगातार 24 घंटे चली, जिसमें विकसित भारत-विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

अपने संबोधन में विधायक गुप्ता ने 2017 से पहले की अव्यवस्था और ठहराव का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था 27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच चुकी है। 15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिससे 60 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना ने कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक पहचान दिलाई है।

उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार, माफिया राज की समाप्ति, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, एक्सप्रेसवे और एयर कनेक्टिविटी में वृद्धि तथा सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जीवन को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, चौड़ी सड़कों, आधुनिक रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे को उन्होंने वैश्विक आस्था और पर्यटन का केंद्र बनने की मिसाल बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version