Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने किया 8 सूत्रीय मांगो के निराकरण...

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने किया 8 सूत्रीय मांगो के निराकरण की मांग

अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों के लम्बित 8 सूत्रीय मांगो का निराकरण कराने के लिए नगर निगम परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक ठेकेदार का विरोध भी किया गया और उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मांगों को लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने कहा कि प्रमुख मांगों में सफाई मित्रों के वेतन का भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डी०ए० के एरियर का भुगतान, सफाई मित्रों की वर्दी आदि मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। कर्मचारियों की सेवानुसार ए०सी०पी० का एरियर तत्काल दिलाया जाए।सफाई कर्मचारियों के निर्धारित समय के अतिरिक्त कार्य लिए जाने का ओवर टाइम दिलाया जाए। चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी अथवा सफाई नायक के शिक्षित होने पर लिपिक एवं सफाई नायक के पद पर पदोन्नति किया जाए। क्षेत्रों मे सफाई व्यवस्था अच्छी होने हेतु निकाले गये सफाई मित्रों को पुनः कार्य पर लिया जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण का पूर्व की भांति तत्काल निस्तारण कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments