Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विकास और विरासत का संगम है उत्तर प्रदेश – नंद कुमार गुप्ता

विकास और विरासत का संगम है उत्तर प्रदेश – नंद कुमार गुप्ता

0

◆ कहा कि – होटल व्यवसाय को इंडस्ट्री का दर्जा देने पर किया जा रहा है विचार


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी शनिवार को लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ की। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या को उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का संगम बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर ठोस कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, लेकिन आज प्रदेश की छवि निखर रही है और वह नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

होटल इंडस्ट्री को उद्योग का दर्जा देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि होटल इंडस्ट्री को भी उद्योग का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ सकें। पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने पर मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, तब से वे जनता के लिए एक प्रधान सेवक की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने 11 वर्षों में देश को ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किया है। अयोध्या, काशी, मथुरा, नैमिषारण्य और विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों को कॉरिडोर और बुनियादी ढांचे के माध्यम से सजाया-संवारा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version