Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यूरिया उर्वरक : जिलाधिकारी

जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यूरिया उर्वरक : जिलाधिकारी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर खरीफ वर्ष में सहकारी समितियों पर यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि अगस्त माह तक जनपद का यूरिया वितरण लक्ष्य 41,253 मीट्रिक टन निजी एवं सहकारिता निर्धारित था, जिसके सापेक्ष अब तक 41,512 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को जनपद के उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर 3,080 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध था। वहीं 16 अगस्त को 1,900 मीट्रिक टन यूरिया की नई खेप प्राप्त हुई, जिसमें से 1,627 मीट्रिक टन यूरिया सहकारिता क्षेत्र को उपलब्ध कराया गया। यह यूरिया 16 और 17 अगस्त को 95 समितियों पर वितरित करवा दिया गया। वर्तमान में जनपद की सभी 98 सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। साथ ही समस्त सहकारी समितियों पर नैनो यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषक अपनी आवश्यकतानुसार नजदीकी सहकारी समिति से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version