Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं के लिए अर्बनिया गाड़ी सेवा शुरू, आधुनिक सुविधाओं से होगी सुसज्जित...

श्रद्धालुओं के लिए अर्बनिया गाड़ी सेवा शुरू, आधुनिक सुविधाओं से होगी सुसज्जित यात्रा


अयोध्या। सुख यात्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्बनिया गाड़ी सेवा का शुभारंभ किया गया। विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ इस सेवा की शुरुआत की गई। कंपनी के निदेशक भुवनेश्वर एवं विश्वास मदान द्वारा 16 सीटर अर्बनिया गाड़ी को लॉन्च किया गया, जिसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर संजय सलवानी और राजीव मदान ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में एक चालक के साथ 15 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यात्रा के दौरान मनोरंजन और भक्तिमय वातावरण बनाए रखने के लिए वाहन में टीवी तथा भगवान राम के भजनों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सुखद अनुभव मिलेगा।

कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह अर्बनिया सेवा पूरे देश में संचालित की जाएगी और अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सहज और आनंदमय बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments