Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम जारी, टॉप-10 में लडकियों ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम जारी, टॉप-10 में लडकियों ने मारी बाजी

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम के साथ ही जनपद अयोध्या के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

जारी सूची के अनुसार जनपद में प्रथम स्थान पर पल्लवी कौशल (472/500), श्री लाला राम आदर्श इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं। द्वितीय स्थान पर रिया सिंह (461/500), राज माधव श्री लीलाज इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं। तृतीय स्थान पर शिवानी यादव (457/500), डी.पी. टेक्निकल इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं।

चतुर्थ स्थान पर रुपाली (455/500), श्री लाला राम आदर्श इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं। पंचम स्थान पर सत्यम कुमार निषाद (453/500), शिव काली देवी इंटर कॉलेज, अयोध्या रहे।

षष्ठम स्थान पर सिद्धि श्रीवास्तव (452/500), कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं। सप्तम स्थान पर अर्पिता मौर्य व सृष्टि विश्वकर्मा (449/500), विमला देवी वर्मा श्याम लाल राजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज व राजा बलि स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं।

अष्टम स्थान पर प्रज्ञा विश्वकर्मा (448/500), यू.सी. संत नगर नवगांव, अयोध्या रहीं। नवम स्थान पर श्रेयसकर मिश्रा, मोहिनी वर्मा व यश प्रताप सिंह (446/500), हिंदू इंटर कॉलेज, जी.डी.आर.एन. इंटर कॉलेज व श्री राम लखन यादव इंटर कॉलेज, अयोध्या से रहे/रहीं। दशम स्थान पर सोनाली गुप्ता (445/500), ग्रामोदय इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version