Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम जारी, कनौसा की आराध्या बनी जिले की टॉपर

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम जारी, कनौसा की आराध्या बनी जिले की टॉपर


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम के साथ ही जनपद अयोध्या के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

जारी सूची के अनुसार जनपद में प्रथम स्थान पर आराध्या जायसवाल (578/600), कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या रहीं। द्वितीय स्थान पर प्राची पांडेय व अंबिका कसौधन (577/600), क्रमश: कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज व एम एस नाज़ इंटर कॉलेज, अयोध्या से रहीं।

तीसरे स्थान पर अंश प्रताप सिंह (575/600), हाजी अमानत अली पब्लिक इंटर कॉलेज, अयोध्या तथा एकता गुप्ता (573/600), देवा इंटर कॉलेज, चौथे स्थान पर रहीं।

5 वें स्थान पर अमितोष प्रकाश पाठक व अदिति यादव (572/600), डी.जे.एस.वी.एम इंटर कॉलेज व आर.एस.वाई.एस.सी.बी.बी. इंटर कॉलेज, अयोध्या से रहे।

6 वें स्थान पर परी तिवारी, नंदिनी तिवारी (क्रमश : कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज व देवा इंटर कॉलेज) तथा प्रशांत सिंह (ब्राइट करियर एकेडमी इंटर कॉलेज, अयोध्या) रहे।

7वें स्थान पर तरंग मिश्रा (एस.एस.वी इंटर कॉलेज, अयोध्या), आकृति यादव (देवा इंटर कॉलेज, अयोध्या), आयुष कुमार (बी.आर. पब्लिक इंटर कॉलेज, अयोध्या) व रिया मौर्या (कौशल्या देवी पी.एच.एस., अयोध्या) शामिल रहीं।

8वें स्थान पर अदिति सिंह (कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या) व अमन वर्मा (किरण फॉर्मेशन ए.टी.सी.एस., अयोध्या) रहे।

9वें स्थान पर एंजल यादव, प्रियंशी यादव (कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज व माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज, अयोध्या) तथा विमांश गुप्ता (बालदेव प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, अयोध्या) शामिल रहे।

10वें स्थान पर आस्था यादव, रितेश कुमार (कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज व एस.डी.एम.एच.आर. सेकेंडरी स्कूल, अयोध्या), सुहानी गुप्ता (देव विद्यालय इंटर कॉलेज, अयोध्या) व अंशुका रावत (एल.पी.डी.पी. गायत्री इंटर कॉलेज, अयोध्या) शामिल रहीं। सभी सफल छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments