Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक के साथ अप्राकृतिक दुराचार, मुकदमा दर्ज

युवक के साथ अप्राकृतिक दुराचार, मुकदमा दर्ज


अंबेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में अप्राकृतिक दुराचार का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने पीड़ित दलित युवक को घूमने के बहाने घर से दूर ले गया जहां पर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई। आनन फनन में किसी तरह से पीड़ित अपनी जान बचाकर घटनास्थल से घर आया जहां पर पूरी बात अपने परिजनों को बताया। परिजनों इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments