Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात चोरों ने परिजनों को किया बेसुध, लाखों के जेवर और नगदी...

अज्ञात चोरों ने परिजनों को किया बेसुध, लाखों के जेवर और नगदी ले उड़े

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर परिजनों को कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सरजू प्रसाद मंगलवार की रात अपने परिवार संग भोजन कर सो रहे थे। देर रात कुछ अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और परिजनों को बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला और अलमारी व बक्सों में रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि सरजू प्रसाद के घर में जनसेवा केंद्र और एक दुकान भी संचालित होती है। बदमाशों ने छत पर रखे फ्रिज से दो कोल्ड ड्रिंक की बोतलें निकालीं, एक वहीं पी और दो बोतलें साथ भी ले गए। सुबह जब घर के लोग उठे तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला और सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पीआरबी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। मालीपुर थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों को बेहोश करने जैसी कोई पुष्ट बात सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिजनों का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य बाहर रहते हैं और उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन किया जा सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version