Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुल पांच पदो के लिए होगा विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ का चुनाव

कुल पांच पदो के लिए होगा विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ का चुनाव

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बुधवार को सात पदों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए पत्रों की जॉच की गई। दूसरी ओर उपमंत्री के पद के लिए डॉ0 तरूण गंगवार द्वारा नामाकंन वापस लिया गया। पांच पदो के लिए चुनाव होना तय हो गया। जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, उपमंत्री, संयुक्तमंत्री व कोषाध्यक्ष के पदों पर प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। इसके लिए 17 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी के पद लिए एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

विश्वविद्यालय के सर पटेल प्रशासनिक भवन के कुलसचिव सभाकक्ष में चुनाव अधिकारी प्रो0 आरके तिवारी की निगरानी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बारीकी से जॉच की गई। सभी प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी व महामंत्री पद के लिए प्रो0 शैलेन्द्र कुमार व डॉ0 राना रोहित सिंह मैदान में है। वहीं उपमंत्री पद के लिए डॉ0 अनुराग पांडे, डॉ0 वन्दिता पांडे, डॉ0 लोकेंद्र उमराव चुनाव में है। संयुक्त मंत्री पद के लिए डॉ0 बृजेश भारद्वाज, डॉ0 मणिकांत त्रिपाठी, डॉ0 अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 दिलीप कुमार व डॉ0 अमित सिंह प्रत्याशी है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ0 डीएन वर्मा, डॉ0 विनोद चौधरी के बीच चुनाव होगा। वहीं उपाध्यक्ष के पद हेतु डॉ0 संग्राम सिंह व मीडिया प्रभारी पद के लिए डॉ0 अभिषेक सिंह को निर्विरोध चुना जाना तय है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि आवासीय शिक्षक संघ के 25 नवम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर सात पदों हेतु प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया था। जिसकी जॉच की गई व प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की गई। इसमें उपमंत्री पद के लिए डॉ0 तरूण गंगवार ने नामांकन वापस लिया। नामांकन-पत्रों की जॉच में चुनाव अधिकारी के साथ डॉ0 मोहन चंद तिवारी, पंकज मौर्या, शरीफ अहमद का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments