Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की है अद्वितीय उपलब्धियां

केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की है अद्वितीय उपलब्धियां

0

अंबेडकर नगर।  भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल किया है।भाजपा लोक सभा,विधान सभा और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

          उपरोक्त कार्यक्रमों में से शुक्रवार को लोक सभा स्तर के कार्यक्रमों में विकास तीर्थ का अवलोकन और विधान सभा टांडा में वरिष्ठ कार्यकर्ता की टिफिन के साथ सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार द्वार रामपुर बनेथु में तमसा नदी पर बने पुल का अवलोकन भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अगुवाई में भाजपा के  जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया।

      उक्त अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनहित से सीधे जुड़े हुए विकास कार्य को भाजपा तीर्थों के विकास की तरह देखती है।कहा कि भाजपा क्षेत्रों का विकास तीर्थ स्थल के तर्ज पर कर रही है भाजपा के लिए क्षेत्र का विकास तीर्थ का विकास है।भाजपा सरकारें तीव्र गति से राष्ट्र,प्रदेश और जनपदों की विधान सभाओं में बिना भेद भाव किए विकास कार्य कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में नव निर्माण राज्य सड़क निधि,जिला योजना,पूर्वांचल विकास निधि,एससीपी,पर्यटन,पुनर्निर्माण( ग्रामीण मार्ग),सेतु,राज्य सड़क निधि से जनपद की विभिन्न क्षेत्रों,नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों और सेतु का निर्माण में 130166.25 लाख रुपए से विकास कार्य हो चुके हैं या कार्य चल रहा है।

       विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने उक्त अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा।सरकार सभी क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।

        उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक विनय पाण्डेय,सह संयोजक रफत एजाज, रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला विस्तारक राकेश गुप्ता,विजय नारायण शुक्ल,डाक्टर अमित त्रिपाठी,डाक्टर विनोद कुमार,रमेश यादव,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,दिलीप तिवारी आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version