Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूनियन बैंक ने हनुमानगढ़ी को अर्पित किए वाटर कूलर, एयर कूलर व...

यूनियन बैंक ने हनुमानगढ़ी को अर्पित किए वाटर कूलर, एयर कूलर व एलईडी टीवी


◆ क्षेत्रीय कार्यालय में विपणन प्रभाग कक्ष की हुई शुरुआत


अयोध्या। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने सामाजिक और बैंकिंग दायित्वों के तहत देवकाली बाईपास स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विपणन प्रभाग कक्ष की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन लखनऊ अंचल के प्रमुख राजेश कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख ने बताया कि विपणन प्रभाग कक्ष में ऋण और जमा संग्रहण से जुड़े कार्यों को संचालित किया जाएगा, जहां अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है। इससे ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।

बैंक की ओर से धार्मिक नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 8 वाटर कूलर, 6 एयर कूलर और 2 एलईडी टीवी उपलब्ध कराए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्य आमजन की सुविधा और सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम में लखनऊ अंचल कार्यालय, अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय और स्थानीय शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्षेत्र प्रमुख रमेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments