Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंडर पास में भरा पानी, यात्री कर रहे मुश्किलों का सामना

अंडर पास में भरा पानी, यात्री कर रहे मुश्किलों का सामना


◆ अधिकारी सिर्फ टारगेट वाले कार्यों को दे रहे है तरजीह


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को सजाने-सवांरने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। अयोध्या का रेलवे स्टेशन अर्न्तराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस है। अन्य सरकारी विभागों द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे है। रेल विभाग भी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों को 22 जनवरी के पहले पूरा करने में लगा हुए है। अधिकारी सिर्फ टारगेट वाले विकास कार्यों को ही तरजीह दे रहे है। यात्रियों को होने वाली असुविधा पर किसी का ध्यान नहीं है।

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेट फॉर्म एक से दो व तीन को जाने वाले अंडर पास में विगत कई दिनों से पानी भरा हुआ है। जिसके कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेट फार्म एक पर पहले से बने फुट ओवर ब्रिज पर भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिससे उसका इस्तेमाल भी यात्रियों द्वारा कम किया जा रहा है। एक्सलेटर चल रहा है किन्तु कई यात्री इसके इस्तेमाल से कतराते है। दूसरी तरफ स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज, पैनल रूम, स्टेशन को अन्दर व बाहर से रामायण थीम पर सजाने संवारने का काम लगातार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments