Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम मोदी के नेतृत्व देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और निर्णायक -...

पीएम मोदी के नेतृत्व देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और निर्णायक – डा ममता पाण्डेय


◆ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व भाजपा कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन


अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में लाभाथियों का सम्मान तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन महिला लाभार्थियों का सम्मान किया गया। संगोष्ठी में महिलाओं से अंगदान से जीवनदान विषय पर चर्चा की गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोक सभा तथा विधान सभाओं में महिलाओं की संख्या सुनिश्चित करने को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए डबल इंजन की सरकार को धन्यवाद दिया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और निर्णायक बना। दुनिया में देश ने नेतृत्व का एक नया अध्याय जोड़ा। नए संसद भवन में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम परित किया। यह नए भारत का प्रतिविम्ब है। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जितने कार्य डबल इंजन की सरकार में हुए उतने कार्य आज तक नही हुए हैं। सीएम योगी की सरकार में महिलाएं अपने आप को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहीं है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अंगदान करके किसी को जीवन दान दिया जा सकता है। महिलाएं इसके लिए समाज को प्रेरित कर सकती है।
कार्यक्रम का संचालन नेहा तिवारी ने किया। इस दौरान महामंत्री शैलेन्द्र कोरी महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, प्रतिमा शुक्ला वीनीता मोदनवाल, प्रसूनलता, सीमा तिवारी, सीमा सिंह, सुनीता गुप्ता, सुमन पासवान, स्वर्णलता शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, सावित्री, माया सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments